राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिले के एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित जनप्रतिनिधि भवन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वार्ड सदस्यों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम पंचायतों के विकास की गति तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। जिसमें सत्य प्रकाश मिश्र को अध्यक्ष, प्रदीप भारती अध्यक्ष और सुशील कुमार सिंह मंटू उपाध्यक्ष चुने गए। इस बैठक में अमितेश राय, बृजमोहन साह, अनिता देवी, अवधेश प्रसाद, इन्द्र देव सिंह, रामनिवास साह, तेतरा देवी, सुशील सिंह, रंजीता देवी आदि अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग