राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों से 75 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई उमेशचंद्र प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि पिठौरी तख्त निवासी प्रदीप साह अपने गांव के पुल के पास शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ से 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। वही सुरौंधा से 45 लीटर देशी शराब के साथ सिकेन्दर राय को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज अपने घर के पीछे शराब छुपाकर रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग