- मौत का कारण बताया गया सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन चालक को किया गया आरोपित
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत गुरुवार को छपरा-मशरख मुख्य मार्ग (एसएच 90) पर भिठ्ठी कोल्ड स्टोर के समीप झड़ी से एक महिला का शव बरामद किया गया था। मृतका की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी 60 वर्षीया सुशीला देवी के रूप में हुई थी। घटना को लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चा व्यपात थी।इस बीच मृतका के पुत्र विनोद कुमार ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सड़क दुर्घटना में अपनी मां के मौत होने की बात बताई है। मामले में अज्ञात वाहन के चालक को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पुत्र ने बताया है कि मेरी माँ कुछ कार्य से भकुरा जा रही थी।तभी कोल्ड स्टोर के समीप किसी अज्ञात वाहन द्वारा मेरी माँ को धक्का मार दिया गया और वे जख्मी हालत में झाड़ी में फेंका गई। हालांकि रात्रि तक जब मेरी माँ घर नही लौटी तो हमलोग काफी ढूंढने का प्रयास किये मगर कुछ पता नही चला।इस बीच सुबह में झाड़ी में मृत अवस्था में शव पाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग