- पीड़ित ने पांच लोगों को किया नामजद, झगड़ा का कारण पूर्व के केस उठाने को लेकर विवाद
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने युवक को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गौशाला टोले की है। पीड़ित राणा प्रताप सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने घर से जा रहे थे।तभी एका-एक विनय सिंह, उमेश, विनीत सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं राणा प्रताप सिंह घेर लिये एवं धक्का देकर मेरा साइकल गिरा दिए। तथा लोहे के रॉड एवं अन्य हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिए।इस दौरान आरोपित ने गले से सोने का चेन भी छीन लिए। पीड़ित ने झगड़ा का कारण पूर्व के केस उठाने को लेकर विवाद बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग