- गांव के ही तीन लोगों को किया गया नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच के लिये घर से बाहर गई 20 वर्षीय युवती का शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के छतवा खुर्द का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया है कि मेरी पुत्री अहले सुबह शौच के लिये घर से निकली थी। इस बीच प्रेमचंद राय, रविन्द्र राय और सुशीला देवी शादी की नीयत से मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर लेकर भाग गए। इस बाबत जब आरोपित के घर उनके माता-पिता से पूछने गए तो गाली- गलौज करते हुए घर से भगा दिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग