राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। मकेर| बाजार स्थित इमाम वस्त्रालय में साड़ी की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिला चोर को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ करने में जुटी है। घटना के संबंध में दुकानदार मो अस्तुलह ने बताया कि मंगलवार की संध्या में पांच महिला ग्राहक दुकान पर पहुंच साड़ी लेना की बात बोली। वह उस महिला को साड़ी दिखाने लगा। दर्जनों साड़ी दिखाने के बाद महिला कुछ अलग तरह की साड़ी की मांग किया। वह गोदाम में साड़ी लाने गया साड़ी लेकर लौटा तो देखा कि पहले दिखाया गया साड़ी कम है। महिलाओं पर शक के अधार पर पूछताछ करते हुए झोला की तलाशी ली। तलाशी में दुकान की नई पांच साड़ियां रखी मिली। घटना की सूचना दुकानदार द्वारा स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पहुंच महिला को हिरासत में लेकर थाना पहुंची। पुलिस पांचों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। एएसआई अफताब आलम ने बताया कि महिलाएं कोई बात स्पष्ट नहीं बता रही है,अपना घर भी स्पष्ट नहीं बता रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग