राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से जयप्रभा सेतु के चेक पोस्ट पर सोमवार की शाम जांच अभियान चला कर उत्तरप्रदेश से शराब पीकर आ रहे एक दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर छपरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी शराबी यूपी से शराब पीकर मस्ती में जयप्रभा सेतु से होकर अपने अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने सभी शराबियों को रोक कर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की और शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद उत्पाद अधिकारी ने बताया कि शराब का सेवन करने वाले लोगों की पहले जांच कर शराब पीने के पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग