राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के रामपुर महेश गांव स्थित माँ भगवती स्थान परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में देवी के नवो रूप की परिवेश में झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर शिव मंदिर होते हुए मही नदी घाट पर पहुची। जहां आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुखिया अमित सिंह सपत्निक सहित सैकड़ों महिलाओं ने पवित्र जलभरी की। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में 551 महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में कलश के साथ शामिल हुई। गाजा-बाजा, हाथी घोरे व डीजे की धुन पर लोग जय श्रीराम, जय माता दी के जयकारा लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के बाद हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गायन मंडली और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कलशयात्रा में मुख्य यजमान मुखिया अमित सिंह सपत्नीक, भटगाई ओम प्रकाश राम, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, दिलीप सिंह कन्हैया बाबा, रविंदर कुमार, सरपंच राज बल्लभ प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, धुपनाथ राय, छठु कुशवाहा, वीरेंद्र राय, अरुण सिंह, राजा कुमार, दीपक पंडित, समेत पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बता दें की उक्त स्थान पर वर्षों से सार्वजनिक अखंड अष्टयाम होते आ रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग