राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विभिन्न मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने छपरा में जुलूस निकालकर किया पदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

विभिन्न मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने छपरा में जुलूस निकालकर किया पदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

  • डीएम को आवेदन देकर समस्याओं के निदान करने को ले संघ ने किया था मांग, नहीं सूने तो कार्यपालक सहायकों ने किया आंदोलन
  • मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी कार्यपालक सहायक 12 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालिन हड़ताल
  • लंबित मानदेय भुगतान, एरियर भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि से वंचित रखने सहित विभिन्न मांगों के विरोध कार्यपालक सहायकों ने किया पदर्शन

छपरा(सारण)। बिहार कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने करीब छह माह से 13 माह तक बकाये वेतन मानदेय भुगतान, एरियर भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि से वंचित रखेन सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार के नेतृत्व में शहर में व्यापक जुलूस निकालकर पदर्शन किया एवं कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान कार्यपालक सहायक अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जुलूस शहर के शिशु पार्क से शुरू होकर डाक बंगला रोड, थाना चौक, समाहरणालय रोड, नगरपालिका चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पहूंचा। जहां कार्यपालक सहायकों के आक्रोश को देखते ही गेट पर तैनात पुलिस बल ने गेट बंद कर ताला लगा दिया। जिसे देख कार्यपालक सहायकों में और आक्रोश बढ़ गया एवं जमकर नारेबाजी की। सभी अपनी मांगों को लेकर तख्ती भी लिये हुए थे। कार्यपालक सहायकों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शोषण बंद करने एवं मांगों को पूरा करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इससे समाहरणालय रोड में करीब एक घंटा जाम की स्थिति हो गई। इसके बाद कार्यपालक सहायकों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक सहायक के समस्याओं के निदान को लेकर जिलाधिकारी को गत 7 फरवरी को ज्ञापन सौपकर मांगों पूरा करने की मांग किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी मांगों को यथाशीर्घ पूरा करने का आश्वासन दिया था। परंतु इतने दिन बित जाने के बाद भी अभी तक कार्यपालक सहायकों के समस्याओं के निदान नहीं किया गया है, जिससे तंग आकर सभी कार्यपालक सहायक आंदोलन का रूख अख्तियार किये है। कहा कि विभाग से आवंटन मिलने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा  जानबुझकर मनरेगा में 13 माह, पीएमवाई में आठ माह, पंचायत कार्यपालक सहायकों को छह माह सहित अन्य विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायको का मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सभी कार्यपालक सहायकों को आर्थिक, मानसिक एवं शारिरीक शोषण किया जा रहा है। इसके अलावे एरियर भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि से वंचित रखा जा रहा है, जो प्रशासन की स्पष्ट भेदभाव दिख रहा है।

मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी कार्यपालक सहायक 12 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालिन हड़ताल

कार्यपालक सहायक संघ के नेताओं ने कहा कि समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 12 मार्च से अनिश्चितकालिन हड़ताल किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायको का मानदेय बकाया है, अगर भुगतान नहीं हुआ तो होली में बच्चों को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। दिन-प्रतिदिन परिवार भुखमरी के कगार पर पहूंच रहे है। ऐसे में अब जिला प्रशासन से आर-पार की लड़ाई होगी। चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

महिला कार्यपालक सहायकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी ले प्रशासन

महिला कर्मियों को गृह प्रखंड से करीब 70 से 80 किलोमीटर की दूरी पर पदस्थापित किया गया है। जिससे महिला कर्मियों को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन अप्रिय घटना होने का डर से महिला कर्मी सहमे रहते है। ऐसे में संघ ने जिले के सभी महिला कार्यपालक सहायकों को गृह प्रखंड के सुविधानुसार पदस्थापित करने एवं सुरक्षा की जिम्मेवारी लेने की मांग किया है।

इन विभागों के कार्यपालक सहायक आंदोलन में हुए शामिल

कार्यपालक सहायक के समस्याओं के निदान को लेकर हुए कलेक्ट्रेट घेराव में जिले के आरटीपीएस, लोक शिकायत निवारण, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, एमडीएम, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यपालक सहायक शामिल हुए।