- हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि गलत दिनचर्या की वजह से बढ़ रही है, हृदय की बीमारी।
- नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन करने की दी गई सलाह।
- समय-समय पर जांच कराते रहने की दी गई नसीहत।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बनियापुर रेफरल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी सह जिले के जाने-माने चिकित्सक व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश ठाकुर ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।साथ ही निःशुल्क शिविर का आयोजन कर हृदय रोगियों की जांच कर परामर्श उपलब्ध कराई।हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया कि दिल की बीमारियों से बचने के लिये कुछ आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है,ताकि व्यक्ति अधिक समय तक स्वस्थ रहे।मसलन ब्लड प्रेशर पर नियमित निगरानी,ब्लड शुगर पर नियंत्रण,ब्लड कोलेस्ट्रॉल स्तर बनाये रखने की आवश्यकता है।साथ ही स्वस्थ्य हृदय के लिये समय-समय पर अपने चिकित्सक से सलाह लेते रहने पर बल दिया गया।डॉ श्री ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हृदय इंसान के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है।हमारी गलत दिनचर्या की वजह से दिल की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है।नतीजतन हृदयाघात की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।देशभर में प्रतिवर्ष दिल की बीमारियों की वजह से 28 लाख लोग काल के गाल में समा रहे है।ऐसे में तनाव एवं ज्यादा कैलोरी वाले भोजन करने से बचते हुए,नियमित व्ययाम एवं प्रसन्नता पूर्वक जीवन जीने से काफी हद तक दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
फ़ोटो(विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश ठाकुर)।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि