राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के माधोपुर बड़ा गांव में दशहरा पूजा के दौरान पूजा के दीप प्रज्वलित से फुसनुमा घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपति जलकर राख हो गई। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय ने बताया कि माधोपुर बड़ा गांव निवासी शंकर सहनी के फुसनुमा घर में पूजा के जल रहे दीप से आग पकड़ लिया। किसी ने नहीं देखा तबतक आग तेजी से फुसनुमा घर में फैल गया। स्थानीय लोगों के आग बुझाने का प्रयास किये तबतक घर में रखे गये कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत होंडा मशीन, लगभग एक किउंटल पाइप, मछली मारने वाला जाल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जलकर राख हो गये। पूर्व सरपंच श्री राय ने आगलगी की सूचना तरैया थानाध्यक्ष व सीओ को मोबाइल दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग