छपरा(सारण)। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की की सूची के आलोक में जिलाधिकारी राजेश मीणा ने शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में करीब 87 में से उपस्थित 79 नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया। जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को अपने दायित्वों का निवर्हन, निष्पक्षता एवं पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी से करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सबसे आवश्यक है कि आप सरकार के कार्य-प्रणाली को बारीकी से समझे और कुशलता के साथ नियमपूर्वक ससमय कार्यों का संपादन करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, भूमि सूधार उप समाहर्त्ता, सदर श्री पुष्पेष कुमार उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग