तरैया (सारण)। बिहार स्वास्थ्य संघ द्वारा अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल का आवाह्न किया गया था। हड़ताल के कारण राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद थे। जिसका प्रभाव रेफरल अस्पताल तरैया में भी देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रेफरल अस्पताल में इलाज कराने के लिए आये सैकड़ों मरीज वापस लौट गए। इलाज कराने आये लोगों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि चिकित्सक हड़ताल पर है, जब वह अपना इलाज कराने के लिए पर्ची बनवाने काउंटर पर गए तो काउंटर बंद था जब अंदर अस्पताल में आये तो देखे की ओपीडी बंद है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का ही उपचार किया जा रहा है। बता दें कि बिहार के डॉक्टर बायोमेट्रिक अटेंडेंस समेत अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसको लेकर पूरे राज्यभर के चिकित्सक ओपीडी का बहिष्कार कर रहे है। जिससे दूर दराज से आये मरीजों को काफी परेशानी हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग