राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डूमरसन गांव में घर बनाने को लेकर एक लाख रुपया रंगदारी नही देने पर करकट नुमा घर उजाड़ने, महिला के साथ मारपीट के दौरान अर्धनग्न कर जख्मी करने एवम बचाने आए परिजनो को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटने की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता पूनम देवी पति मुन्ना प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे कहा गया है कि रात्रि में अपने करकट नुमा घर में सोई थी। तभी उपेंद्र कुमार, जितेन्द्र भगत, संतोष भगत, मंतोष भगत सभी पिता रामसागर भगत के साथ, सत्येंद्र भगत एवम रंजन भगत लाठी डंडे, तलवार से लैस होकर आए और घर उजाड़ कर ट्रैक्टर पर सभी सामान लादने लगे। पूछने पर कहा कि सीओ के जनता दरबार में डिग्री के बाद रंगदारी में एक लाख रुपया नही दिया इस कारण इस जमीन पर घर नही बनेगा। विरोध करने पर मारपीट कर पटक दिया जिससे साड़ी खुल गया और बेपर्दा हो गई। शोर सुनकर बचाने आए आधे दर्जन परिजनो को भी बुरी तरह मारपीट कर घर में रखे नकदी लेकर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग