राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर जेठानी एवम अन्य ने देवरानी बबिता देवी एवम उनके पुत्र समित को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना उस वक्त घटी जब बबिता अपने घर में बेटे को खाना खिला रही थी तभी बाहर से घर पहुंची अनिता देवी पति जितेंद्र प्रसाद घर के बाहर रखे सामान को फेंकने लगी । इनके साथ पीड़िता के ससुर एवम देवर सहित अन्य भी आकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल मां बेटे की प्राथमिक चिकित्सा मशरक अस्पताल में करने के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में अनिता देवी , वैद्यनाथ प्रसाद, प्रदीप प्रसाद , संदीप प्रसाद सहित आधे दर्जन लोग नामजद किए गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग