राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में गैरमजूरूआ सरकारी जमीन को लेकर एक महिला को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला माधोपुर बड़ा गांव निवासी रंजीत सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें प्रभु सिंह, देवान्ति देवी, कुंदन कुमार, एवं माला कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाई है। पीड़ित महिला का कहना है कि प्रभु सिंह और उसके घर के बीच सरकारी गैरमजरूआ जमीन है। जिस रास्ते से वह हमेशा आती-जाती है। उसी रास्ते से महिला जा रही थी तो आरोपियों ने घेर लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के गले से सोने की जिउतिया नोच लिया। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग