राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के रामबाग तरैया स्थित रॉयल रेस्टोरेंट में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। लोजपा के जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार मनीष के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजली कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। संगठन मंत्री श्री सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामविलास पासवान गरीबों के मसीहा थे। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी बिहार व देश में बोलता व दिखता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऊर्जावान नेता चिराग पासवान के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाले बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के साथ बिहार को नई दिशा देने में लगे हुए है। पुण्यतिथि के मौके पर लोजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विजय पासवान, धनंजय सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, रणधीर कुमार पंडित, भूषण सिंह, सोनू ठाकुर, राजेश साह, जगलाल सहनी, कल्याण कुमार, कृष्णा कुमार, अमित श्रीवास्तव, विवेक यादव, दीपक कुमार समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि