पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों के द्वारा विवादित भूमि के प्रस्तुत दस्तावेज का थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने अवलोकन करते हुए 1 मामले का निपटारा किया । मामले में अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि हर सप्ताह के शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जनता दरबार में 1 नया मामला दर्ज कराया गया जिसे जांच-पड़ताल के लिए रखा गया वही पहले से 2 मामले लंबित थें जिन पर सुनवाई करते हुए एक मामले को आपसी सहमति से समाधान कराया गया वही बचें मामलों में कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है अगले शनिवार के जनता दरबार में मामले का निपटारा किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग