राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक के चौथे वर्षगांठ के साफ्ताहिक कार्यक्रम पर छपरा शहर में चल रहे निशुल्क शिक्षा संस्थान जो कुमारी अनीशा द्वारा पिछले पांच साल से लगातार 44 नंबर ढाला मौना के पास बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाती है।अध्यक्षा नीतू गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने उसी शिक्षा संस्थान में बच्चो के बीच पठन पाठन की सामग्री और फल का वितरण किया।युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज ने बताया की बच्चो के बीच हमेशा से जब भी कोई शुभ अवसर मिलता है तो शिक्षा सामग्री का वितरण किया जाता है।अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने कहा चार सालो से जंक्शन पर रह रहे बच्चो को भोजन के साथ साथ निशुल्क शिक्षा टीम के सदस्यो द्वारा दिया जाता है।इस अवसर पर संस्थापक ई.विजय राज, अध्यक्षा नीतू गुप्ता,रवि लड्डू, अभिषेक नर्सरी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग