राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- मलमालिया एन एच 227 ए पर देवरिया गांव के पास स्कूल से पति के साथ बाइक से मशरक लौट रही शिक्षिका बाइक स्नेचर गिरोह की शिकार हो गई। दुर्गौली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी अपने पति अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र उपाध्याय के साथ बाइक से मशरक लौट रही थी । तभी देवरिया गांव के पास बाइक से स्नेचर युवक ने बाइक करीब सटा कान से हजारों रुपए मूल्य का सोने का बाली नोच लिया। शिक्षक सुरेंद्र उपाध्याय ने बाइक सवार स्नेचर को पैर से धक्का दे गिराने का प्रयास किया लेकिन वो मलमलिया की और वापस भाग निकले। घटना में शिक्षिका का कान भी जख्मी हो गया । शिक्षक दंपति ने मशरक थाना पहुंच पुलिस को घटना की लिखित सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज कराया। बताते चले कि एन एच 227 ए पर बनसोही से मशरक चंदेश्वर मोड़ तक इस तरह की घटना रोजमर्रे में शामिल हो गई है । एक सप्ताह पूर्व देवरिया में बाइक छीनने की घटना हुई। वही सड़क किनारे मोबाइल से बात करने वाले आधे दर्जन लोगो से स्नेचर गिरोह ने मोबाइल छीन लिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग