- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दुगोला कार्यक्रम देखने गए युवक की अपाची बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया और किसी को भनक तक नही लगी। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मंझौली का है। मामले की प्राथमिकी छतवा खुर्द निवासी संजय कुमार महतों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि में बाइक से मंझौली में दुगोला कार्यक्रम देखने के लिए गया था।जहाँ बगल में ही बाइक खड़ी कर कार्यक्रम देखने चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर निकला तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी अपने बाइक की सुरक्षा को लेकर भय और दहसत में दिख रहे। भीड़- भाड़ वाली जगहों से भी चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना लोगों के लिये चिंता का विषय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग