जीवन युद्ध में संकोच कैसा कर रहे हो तुम
कविता:-
जिंदगी के हाल को
समझते चलो।
कुछ करने की ठान लो
बस करते चलो।।
लोग हसें तो
हंसने देना।
उनकी बातों में
कभी ध्यान मत देना।।
दूसरो को भूलकर
जो खुद में ध्यान दोगे।
मै दावा करता हूं
तुम बहुत कुछ कर लोगे।।
तुम बीर हो, बीरो की
राह अलग होती है।
करो या मरो
बस इच्छा यही होती है।।
तो युद्ध में संकोच कैसा
कर रहे हो तुम।
कमी क्या है बताओ
किस बात से डर रहे हो तुम।।

लेखक एवं राष्ट्रीय कवि –
जीतेन्द्र कानपुरी (टैटू वाले)


More Stories
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
अति पिछड़ा वर्ग के 10 जातियों का महागठबंधन को नहीं मिला वोट, महिलाओं के खाते में मिला 10 रूपये बना महागठबंधन के हार का कारक