- हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रविवार को प्रखंड के कई इलाकों में मुस्लिम भाइयों ने ईद मिलादुन्नवी के पर्व को अमन- चैन एवं सादगी के प्रतीक के रूप में मनाया। मुस्लिम भाइयों ने बताया कि इसी दिन इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी। जिसे ईद मिलादुन्नबी नाम से भी जाना जाता है।यह त्योहार इस्लाम धर्म के लोगों के लिये खास है।जिसको लेकर इस्लाम समुदाय के लोग प्रतिवर्ष पैगम्बर मोहम्मद के यौमे पैदायिश के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते है। इस दौरान एक दूसरे का मुँह मीठा कराकर आपसी भाईचारे को बढ़ाव दिया गया।मौलाना कमरूदीन गौसी ने बताया कि मोहम्मद साहब ने न सिर्फ भाईचारा और मोहब्बत का संदेश दिया बल्कि अपने जीवनकाल में अमल कर दिखाया। ऐसे में हमे भी उनके यौमे पैदायिश पर सच्चाई, इंसाफ और आपसी मोहब्बत जैसे उनके जीवन के बुनियादी उसूलों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिये।पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब द्वारा समाजिक कुरीतियों, गैर- बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने के लिये जो पैगाम दिए गए,वो हमारे लिये आज और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गया है।
फ़ोटो(ईद मिलादुन्नबी के अवसर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब को याद करते मुस्लिम भाई)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग