राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें परिवार के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के बनाफर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता बहारन कुंवर ने बताया है कि मेरी पतोहू आंगन में पूजा कर रही थी। तभी मनोज साह, रीना देवी, चंदा कुमारी, मुस्कान कुमारी, रौशनी कुमारी सहित आधा दर्जन लोग पहुँच मेरी पतोहू को लाठी- डंडे एवं फैट- मुक्का से मारने लगे।बचाव में मैं गई तो मुझे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग