राष्ट्रनायक न्यूज।
ण्कमा (सारण)। आमड़ाढ़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में गुरू दयाल यादव, सीमा कुमारी, प्रभावती देवी, मानती देवी व विकास कुमार शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद व डॉ. विकास कुमार विमल के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग