राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। थाना क्षेत्र में लगातार चोरों का कहर जारी है। एक बार फिर से सोनपुर के प्रवेजाबाद बाईपास स्थित एक घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम देकर घर का ताला तोड़ते हुए घर में रखे बुलेट गाड़ी की चोरी कर ली। इस संबंध में शाहपुर के दीपलेश्वर सिंह का पुत्र अरविंद सिंह ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने नए घर में मोटरसाइकिल लगाकर शाहपुर स्थित पुराने घर में रात में पहुंचा था। सुबह जब वह नए घर पर पहुंचा तब वहां घर का ताला टूटा हुआ देखकर अवाक रह गया। घर में देखने पर पाया कि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरों ने गायब कर दिया था। काफी खोजबीन करने के बाद जब मोटरसाइकिल का कुछ अता पता नहीं चला तब अंत में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग