- लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर 14 फीट ऊंची मूर्ति का अमित शाह ने किया अनावरण
प्रो. ए. के. सिंह सेंगर/मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना/वीरेश सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
सिताबदियारा/मांंझी (सारण)। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती पर सिताब दियारा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस मौके पर अमित शाह ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली। अमित शाह ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए जेपी के विचारों की इन्होंने बलि दे दी। सत्ता के लिए पाला बदलने वाले ये लोग आज कुर्सी पर बैठे हैं। ये जेपी को भी भूल चुके हैं। सत्ता के लिए समझौता कर चुके हैं और कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गये हैं। वहीं नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच-पांच बार सत्ता का पाला बदलने वाले लोग आज बिहार के मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं। अमित शाह ने कहा कि घर घर बिजली पहुंचाने का काम पीएम मोदी ने किया। मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता की जय का ऐसा नारा लगाएं कि जेपी के सिद्धांतों को छोड़ने वालों के मन में कंपकपी हो जाए। जेपी की जन्मभूमि पर बिहार के साथ-साथ बलिया वालों को भी गृह मंत्री अमित शाह ने याद किया। कहा जोर का नारा लगाएं। जेपी के सिद्धांतो को छोड़ने वाले कांप जाएं। जय प्रकाश ने गरीबोंं, पिछड़ों, दलितों और जातिविहीन समाज की कल्पना लेकर नए नए प्रकल्प लिए जेपी ने देश में इमरजेंसी लगाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला, इंदिरा जी ने सरकारी रूप से चंदा उगाहने का काम दिया। जिसका विरोध जेपी ने किया जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासन के अधिकारियो ने देश में इमरजेंसी डालने का काम किया। तब जयप्रकाश जी ने उसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन भूमिहीनों के लिए, गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए गुजारा है। उन्होंने समाजवाद की विचारधारा और जाति विहीन समाज की रचना की कल्पना लेकर अनेकों परिकल्पनाएं की। सत्ता के लिए कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं।
पांच-पांच बार सत्ता के पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को फैसला करना है कि वो सत्ता के गठजोड़ से जेपी के सिद्धांतों के लिए काम करने वाले चाहिए या सत्ता के लिए पाला बदने वाले लोग। हर घर को बिजली देना, घर देना, शौचालय देना, भोजन देना और राशन देने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है। ये जेपी का संपूर्ण क्रांति का मकसद था। अमित शाह ने कहा कि आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है, 8 साल से जयप्रकाश जी के सिद्धांत से और विनोबा जी के सिद्धांत से सर्वोदय के नारे को मोदी जी ने अंत्योदय के साथ जोड़कर गरीबों का कल्याण करने का काम किया। 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हजारीबाग की जेल जिसको न रोक सकी। उस जयप्रकाश को इंदिरा जी की यातना न रोक पाई। आगे उन्होंने कहा कि जब इमरजेंसी उठी तो जे.पी जी ने पूरे विपक्ष को एक किया और देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का काम जयप्रकाश नारायण जी ने किया। जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासन के अधिकारियो ने देश में इमरजेंसी डालने का काम किया, तब जयप्रकाश जी ने उसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सिताब दियारा में पहुंचे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में आयोजित उनके जयंती समाराेह में वे शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे। जेपी की जयंती पर उनके गांव सिताब दियारा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
लोकनायक जयप्रकाश की 14 फीट ऊंची मूर्ति का अमित शाह ने किया अनावरण:
इस मौके पर लोकनायक जयप्रकाश की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जेपी की प्रतिमा सिताब दियारा में स्थापित हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के कैबिनेट के अंदर एक प्रस्ताव दिया था, जो जेपी की जयंती के दिन पूरा हुआ। अमित शाह ने मंच से भारत माता के जयकारे लगाये। कहा कि आपातकाल के खिलाफ जेपी ने आंदोलन किया। जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और संपूर्ण क्रांति के नारे को पूरा करने का काम पीएम मोदी ने किया है। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, बिहार सरकार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी, जेपीएस राठौर, बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद राजीव प्रताप रूडी,महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री जनक चमार, सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, सारण के भाजपा नेता मनोज सिंह पप्पू, राहुल राज, राजेश फैशन, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमन, विधानसभा प्रभारी सत्यानंद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, चैतेंद्र नाथ सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष रोशन चौधरी, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, बलवंत सिंह, बंटी ओझा, अरविंद सिंह, गौरव सिंह किशन, विभूति नारायण तिवारी, विक्की सावन, सुजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह समाजसेवी, धर्मेंद्र प्रसाद, कृष्णा पांडेय, वीरेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ बिन, भृगुनाथ राय, शेखर सिंह, प्रमोद सिंह, मंटू मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे।





More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा