राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत अलग-अलग गांव में छापेमारी कर 95 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बरवा गांव में छापेमारी करने के दौरान 65 लीटर देसी शराब साथ दो धंधेबाज कामेश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह व दूसरा गांधी राम का पुत्र हरेंद्र कुमार राम को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीसरा इनायतपुर गांव में छापेमारी के दौरान 30 लीटर देसी शराब के साथ नारायण प्रसाद का पुत्र कृष्णा प्रसाद को गिरफ्तार किया गया वही एक जैतपुर गांव से नशेड़ी सबरे आलम को गिरफ्तार किया गया है। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग