- दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई अलग-अलग प्राथमिकी नौ नामजद।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें नौ लोगो को आरोपित किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी मीना देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें पट्टीदार राकेश राय, मुकेश राय, हरेन्द्र राय, अमरजीत राय सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर स्वयं और पुत्र को जख्मी करने की बात कही है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी राकेश कुमार राय ने दर्ज कराई है। जिसमें श्रीराम राय, मीना देवी एवं नितेश कुमार को नामजद कर स्वयं एवं पिता को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग