- 35 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के चोरौवा मुशहर टोली का है।एएसआई बिजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि चोरौवा में अमरनाथ मुशहर अपने घर पर शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ तलाशी के क्रम में घर के आंगन में छुपाकर रखे 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इधर सहाजितपुर पुलिस ने भी गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए कोल्लूआ निवासी श्रीकांत ओझा को 180 एमएल फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग