- डीबीएसडी इंटर कॉलेज से किया था पढ़ाई
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। 31 वीं बिहार न्यायिक सेवा के प्रतियोगी परीक्षा में सारण जिले के गड़खा प्रखंड के बाजीतपुर गांव के रत्नेश कुमार मांझी ने जनरल रैंक 242 एवं एससी रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया। रत्नेश मांझी अपने माता-पिता जगन्नाथ मांझी एवं मंजरी देवी के पांच संतानों में सबसे बड़े पुत्र हैं। इनके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं जबकि, इनकी मां गृहिणी हैं। इन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा श्री कृष्णा उच्च विद्यालय, केवानी से इंटरमीडिएट देवराहा बाबा श्रीधर दास कॉलेज कदना से एवं एलएलबी श्री कृष्णा जुबली लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर से किया। इन्होंने कौटिल्य लॉ संस्थान, पटना से कोचिंग करके इस परीक्षा में सफलता पाई है। कोर्ट में जज को देखते हुए इन्हें जज बनने की प्रेरणा मिली एवं ये अपने दूसरे प्रयास में इस सफलता को हासिल किए। अपने सफलता का श्रेय कौटिल्य लॉ संस्थान, पटना के डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद, अपने माता-पिता एवं अपने परिवार जनों के साथ अपने दोस्तों को देते हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग