राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई।जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका कला का है। पीड़ित विष्णुदेव राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें परिवार के ही मुकेश राम को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि नामजद गाली- गलौज कर रहे थे एवं जब मैंने मना किया तो ईंट-पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वही बचाव में परिवार के अन्य सदस्य आये तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग