राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के भालुही में आपसी विवाद को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मामले में जख्मी भलुही निवासी गोपाल राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मुख्तार राय, विधान राय, राहुल राय, आशा कुमारी, कलावती देवी, शांति देवी, लाल साहेब राय को नामजद किया है। कहा है कि वह अपने घर पर था तभी सभी आरोपी एक साथ उसके घर पर पहुंचे और उसे गंदा गंदा गाली देने लगे। जब उसने मना किया तो सभी फैट, मुक्का, लाठी, डंडा से मारपीट करने लगे जिसमें उसे काफी चोट आई और वह जमीन पर किया। इसी दौरान लाल साहब राय ने मुख्तार राय काे दाब उठाकर जान से मार देने को कहा। तब मुख्तार ने दाब से उस पर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग