पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मशरक के अधिकारियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता छपरा के निर्देश पर प्रखंड के कई गांव में विद्युत ऊर्जा चोरी करने एवम बकायेदारों के यहां सघन छापेमारी की। जिसका नेतृत्व कनीय अभियंता मशरक विक्रम कुमार ने किया । टीम में कनीय अभियंता इसुआपुर चंद्रशेखर कुमार , मानव बल मशरक मो अफरोज आलम, मो सदाकत हुसैन, अजय दुबे शामिल थे। छापेमारी दल ने मशरक नगर पंचायत के पूनम देवी पति राजकुमार प्रसाद के यहां छापेमारी की तो पाया कि बकाया होने लाइन काटे जाने के बाद टोका फंसाकर विद्युत चोरी की जा रही है । टीम ने कुल रकम 64485 रुपया बकाया पाया। इसी गांव के सरकार महतो पिता जलेश्वर महतो पर 31655 रुपया, कर्ण कुदरिया गांव निवासी नंद किशोर तिवारी पिता सुरेंद्र तिवारी पर 52644 रुपया जबकि सिसई गांव निवासी मो मुस्लिम मिया पिता गरीब मिया पर 15015 रुपया का जुर्माना लगा। विभाग ने सभी चार उपभोक्ताओं पर कुल 1,63,709 रुपया जुर्माना लगाते हुए कारवाई की । जेई विक्रम कुमार ने सभी पर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग