राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड अंतर्गत खोदाईबाग- शाहपुर मार्ग पर खैरा थाने की पुलिस ने शराब के नशे में धुत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार की संध्या मोबाइल पर सूचना मिली की खोदाईबाग बाजार के आगे शाहपुर मार्ग में तीन युवक शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे हैं जिस को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन युवकों में जगदीशपुर निवासी स्वर्गीय भिखम शाह के 35 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी साह, परमा शाह के 28 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार साह तथा जगदीशपुर पंचायत के पूर्व सरपंच सत्येंद्र कुमार चौबे के 25 वर्षीय पुत्र राजेश रंजन बताया जाता है। उप यूको को जेल भेज दिया गया है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग