पूर्वी पंचायत के तीन बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरण हुआ राहत साम्रागी
मशरक से पंकज कुमार सिंह
मशरक प्रखंड के मशरक पूर्वी पंचायत में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार गुप्ता और पूर्व मुखिया छोटा संजय ने मशरक तख्त के वार्ड संख्या 01,02,03 में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया। शुक्रवार की सुबह तख्त गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी मे डूबे घरों में घुस कर लोगों के घरों तक चूड़ा,मीठा,मोमबती जैसी जरूरी सामानों का वितरण किया।वही जल्द ही तिरपाल वितरण करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्वी पंचायत अधिकांश वार्ड घोघाड़ी नदी के बढ़ते बाढ़ के पानी से डूबे हुए हैं वही उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी वर्तमान जनप्रतिनिधी सिर्फ तमाशा देख रहे और पीड़ित के यहां पहुंच फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं। पंचायत के पांच सौ जरूरतमंद लोगों की मदद के रूप में वे अपने निजी कोष से बाढ़ राहत सामग्री के रूप में चुरा, मीठा,मोमबत्ती आदि सामानों का वितरण कर रहे हैं।वही आने वाले समय में जरूरत के हिसाब से और मदद करेंगे। वही पूर्व मुखिया छोटा संजय ने कहा कि पूर्वी पंचायत समेत आसपास के लोगों के मदद के लिए वे हमेशा खड़े हैं वे सिर्फ वोट की राजनीति नही कर रहें हैं वे हमेशा गरीब असहाय की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। मौके पर म रंजीत कुशवाहा, शैलेश राय,हरेंद्र भगत वार्ड,दीपक सोनी, सुग्रीव बैठा,सुशीला देवी, योगेन्द्र मांझी,उमेश महतो,भरत महतो,विजय,महतो सनी सिंह,मनीष सिंह,हरेंद्र साह, उमेश बाबा प्रभु रस्तोगी,कन्हैया रस्तोगी,सुरेश सोनी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग