- युवती के माँ ने दर्ज कराई प्राथमिकी एक नामजद एवं एक अज्ञात को किया आरोपित
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच के लिये घर से गई युवती के अपहरण के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में एक नामजद एवं एक अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी युवती की मां ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी पुत्री शौच के लिये घर से जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आये। जिसमें से एक युवक बारोपुर निवासी चंचल कुमार सिंह ने मेरी पुत्री को खींचकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग