राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के कराह नट टोली का है। पीएसआई आरती कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि कराह में रूबी देवी अपने घर पर शराब रख विक्री कर रही है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक महिला भागने लगी। जिसे महिला बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। महिला ने पुछताक्ष में अपना नाम रूबी देवी बताया। जिसके घर की तलाशी ली गई तो आंगन में छुपाकर रखे 45 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग