- अज्ञात को नामजद कर जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। निजी जमीन से चोरी- छिपे पेड़ काटने के मामले में सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला सहाजितपुर थाने के हाफिजपुर गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में धनेश छपरा निवासी कृष्ण मुरारी ने बताया है कि मेरी पत्नी सरोज कुमारी के नाम से हाफिजपुर में जमीन है। जिस जमीन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी से पेड़ काट लिया गया है। चोरी से काटी गई पेड़ की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग