- कृष्णमोहन सिंह बिगत तीन टर्म से व्यपार मंडल अध्यक्ष पर है,काबिज
- नामांकन के दौरान काफी संख्या में उपस्थित रहे समर्थक।जीत की शुभकामना के साथ लगाए नारे
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। व्यपार मंडल सहयोग समिति के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिये निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा से मेरा प्रयास रहा है कि किसान भाईयों को उनके फसलों का सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य ससमय प्राप्त होने के साथ साथ रवि और खरीफ मौसम में उचित मूल्य पर खाद बीज उपलब्ध हो सके। जिसके के लिये आगे भी प्रयास जारी रहेगा।इस दौरान समर्थकों द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष के समर्थन में जीत की शुभकामना के साथ नारे भी लगाए गए। मालूम हो कि कृष्णमोहन सिंह लगातार तीन टर्म से व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते रहे है। मौके पर बृजमोहन सिंह, सतेन्द्र तिवारी, कौशल किशोर तिवारी, शंकर सिंह, अरुण महतों सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

फोटो(अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुँचे निवर्तमान व्यपार मंडल अध्यक्ष)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग