राष्ट्रनायक नयूज।
दरियापुर (सारण)। मानुपुर बजरंग चौक स्थित किराना दुकान में बीती रात आग लगने से एक लाख रुपये की क्षति हुई। डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानुपुर बजरंग चौक स्थित झोपड़ी व गुमटीनुमा दुकान में आग लगने से उसके अंदर रखे समान लगभग 60 हजार रुपये का जलकर नष्ट हो गया। गुमटी व पलानी जलने से लगभग 40 हजार रुपये का क्षति हुई है। पीड़ित दुकानदार डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीटोला विश्वम्भरपुर निवासी चन्देश्वर सिंह इस बाबत डेरनी थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जहां उसने बताया है कि रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी कुछ समय बाद सूचना मिली कि दुकान में आपका आग लगने से जलकर भस्म हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग