राष्ट्रनायक नयूज।
अमनौर (सारण)। कांड संख्या 364/20 के आरोपित दहेज उत्पीड़न के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा जेल भेजा। गिरफ्तार व्यक्ति लच्छी कैतुका गांव के परमात्मा मांझी के पुत्र रंजन कुमार मांझी बताया जाता है। अभियुक्त पटना पुलिस बल में कार्यरत था। जिसका सिपाही संख्या 7424 है। इनके विरुद्ध पीड़ित लड़की के पिता तरैया थाना के नारायणपुर गांव निवासी प्रभात कुमार मांझी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनका आरोप है कि 2017 में हिन्दू-रीति रिवाजों के साथ अपनी पुत्री पूनम की शादी धूमधाम से रंजन कुमार मांझी से किया था। शादी के कुछ दिन बाद से पुत्री के पति समेत ससुराल वाले पैसा व बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित को चार वर्षीय पुत्री है। जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग