राष्ट्रनायक नयूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 8 से 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर कुल 377 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गॉजा-21. 4 कि०ग्रा०, स्मैक- 21.64 ग्राम, मोटरसाईकिल-19, पिकअप- 1, कार- 1, ट्रक-34, ट्रैक्टर- 9, मोबाईल- 10, गैस सिलेन्डर- 02, गैस चूल्हा-01, ए0 टी0 एम कार्ड- 1, पैन कार्ड -01, आधार कार्ड -01, नकली सिमेंट- 4500 कि०ग्रा० एवं 4093 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
विधि-व्यवस्था:
दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को माननीय गृह और सहकारीता मंत्री, भारत सरकार, अमित शाह के सिताब दियारा में परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर लगभग 15 पुलिस उपाधीक्षक, लगभग 300 पुलिस पदाधिकारी एवं 1200 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया।
लोक शिकायत निवारण/ जनता दरबार:
दिनांक 14 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) को पुलिस कार्यालय, सारण में “जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 172 लोगो की फरियाद एक-एक कर सुनी गयी और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया। जनता दरबार में उपस्थित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जनता के समस्याओं को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थानाध्यक्ष/ अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारण को जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई:
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर भेल्दी एवं सोनपुर थानान्तर्गत 03 गॉजा/ स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 21.4 कि०ग्रा० गॉजा, 21.64 ग्राम स्मैक, 02 मोबाईल एवं 6545 रू0 नगद राशि जप्त किया गया।
मद्यनिषेध में कार्रवाई:
- 9 से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर कुल 76 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 12000 लीटर पाश/ अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
- 15 अक्टूबर 2022 को पहलेजा ओपी अन्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बजरंग चौक से छापामारी कर 500.4 लीटर अंगेजी शराब एवं 01 पिकअप जप्त कर 01 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।
- 14 अक्टूबर 2022 को नयागाँव थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर सिताबगंज दियारा से छापामारी कर 563.4 लीटर अंग्रेजी शराब, 01 पिकअप, 01 स्वीफ्ट डिजायर कार, 05 मोबाईल, एवं ए०टी०एम० कार्ड/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड जप्त कर 05 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।
- 14 अक्टूबर 2022 को अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम विशुनपुरा स्थित एक दुकान से छापामारी कर 248.2 लीटर देशी शराब जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक घटना में कार्रवाई:
मढ़ौरा थानान्तर्गत वर्ष 2021 के माह दिसम्बर में हुई डकैती की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्ता पचिया देवी पति धर्मेन्द्र नट, सा० ओल्हनपुर थाना मढ़ौरा, जिला- सारण को गिरफ्तार गया।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि