राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों में गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाते हुए अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया और दो शराब धंधेबाज पुलिस बल को देख फरार हो गए। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बुधवार को बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ सिकटी भिखम चौधरी टोला गांव में पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज मुन्ना चौधरी पिता स्व दुखी चौधरी और मनोज चौधरी पिता हरख चौधरी फरार हो गए वही मौके पर 4 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। धरमासती बाजार पर छापेमारी के दौरान पकड़ी गांव निवासी उपेन्द्र कुमार राय पिता द्वारिका राय को उनके जेनरल स्टोर के पास प्लास्टिक के बोरा में धान के खेत में छुपाकर रखा गया 8 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज उपेन्द्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वही गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग