पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की दादी स्वर्गीय पार्वती कुअर की निधन की खबर सुनकर भाजपा मंडल मशरक के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन बुधवार को कर स्वर्गीय पार्वती कुंअर के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया, साथ ही साथ परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस शोक सभा में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामाशंकर मिश्रा शांडिल्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, भाजपा नेता गौतम ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री धीरज कुमार सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, भाजपा नेता राकेश सिंह महंत राकेश सिंह महंत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष स्वामीनाथ गिरी, सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नमन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग