राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़कों पर उड़ते धूल से लोग परेशान।संवेदक द्वारा नहीं किया जा रहा पानी का छिड़काव

  • दमा और सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों की बढ़ी परेशानी
  • मानक को ताख पर रख किया जा रहा कार्य
  • एनएच 331 के चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों तरफ की जा रही है,खुदाई
  • मुख्य बाजार बनियापुर एवं आसपास के लोग सबसे ज्यादा परेशान

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। एनएच 331 के चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगे संवेदक द्वारा सड़को पर पानी का छिड़काव नही करने से इन दिनों लोगों का चलना दूभर हो गया है। बनियापुर मुख्य बाजार से लेकर आसपास के इलाकों में बिगत एक सप्ताह से उड़ते धूल की वजह से लोग परेशान दिख रहे है। स्थानीय आलोक सिंह, पप्पू सिंह, मोगल राय, रंजीत राय, आदर्श कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संवेदक के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर सड़को पर चहल-पहल बढ़ गई। ऐसे में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी को लेकर घर से निकल रहे है। मगर उड़ते धूल की वजह से लोगों के कपड़े से लेकर चेहरे तक पर धूल जम जा रहे है।वही ठेले, खोमचे की दुकान पर रखी खाद्य सामग्री भी प्रतिदिन धूल की भेंट चढ़ रही है।दुकानदारों की मानें तो पूर्व में जब सड़क का निर्माण होता था, तो सुबह शाम पानी का छिड़काव होता था। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होती थी।मगर इस बार के सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे कर्मियों द्वारा पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है।

सड़को के किनारे बसे लोग दिखे ज्यादा परेशान।

सड़क के किनारे घर बना कर रहने वाले लोग धूलकण से सबसे ज्यादा परेशान दिख रहे है।खासकर दमा और सांस की बीमारी वाले लोग सड़कों पर टहलने से भी कतराने लगे है।इधर दीपावली को लेकर एक तरफ लोग घरों की सफाई में जुटे है, तो दूसरी तरफ घर की छतों और दीवारों पर सड़को से उड़ते धूल परत- दर परत जमने से परेशानी और अधिक बढ़ गई। बावजूद इसके संबंधित कर्मियों द्वारा कोई कारगर कदम नही उठाया जा रहा है।

मानक को ताख़ पर रखकर किया जा रहा है, कार्य

जानकारों की माने तो सड़क निर्माण के दौरान धूल से बचने के लिये सुबह शाम सड़को पर पानी का छिड़काव करने का प्रवधान है। ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। मगर निर्माण कार्य मे लगे कर्मियों द्वारा सड़क के दोनों तरफ खुदाई कर मेटल और डस्ट को बेतरतीब ढंग से मिश्रित कर सड़कों के किनारे बिछा दी गई है। जो सूखने के बाद धूल बनकर उड़ रहे है। वही कई जगहों पर सड़क के किनारे मिट्टी का भी ढ़ेर लगा दिया गया है। जिससे लोगों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है।