राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर नशे में धुत हो दो पक्षों के लोग सड़क पर ही एक दूसरे से भीड़ गए। जिसमें जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनका निजी स्तर पर इलाज चल रहा है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार के समीप मिर्जापुर का बताया जाता है। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा भी स्थानीय थाने में कोई आवेदन नही दिया गया है। घटना सोमवार की रात्रि का बताया जाता है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आये दिन इनलोगों द्वारा शराब पीकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग