अमनौर में बाढ़ पीड़ितों को सुविधा नहीं मिलने पर हुए उग्र, प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
अमनौर(सारण)। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रही सुविधा नहीं मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ धर्मपुरजाफर, अमनौर हाता, अमनौर कल्याण, बसन्तपुर बंगला गांव के सैकड़ो की संख्या में बाढ़ पीड़ित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि एक सप्ताह से गांव बाढ़ के चपेट में है। सभी लोग घर से निकलकर इधर-उधर भटक रहे है, नही कोई नाव की व्यवस्था मिला, नहीं तिरपाल मिला है और भोजन एवं पानी के लिए दर-दर भटक रहे है। सरकार के अधिकारी अपने स्तर से कोई सुविधा मुहैया नहीं करा रहे है। वही गुना छपरा गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से प्रत्येक दिन कोई न कोई पानी के धारा में बह जा रहा है। हमलोग किसी तरह उनको दूसरे गांव से छानकर ला रहे है। इसके बावजूद भी नाव की व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। गांव के चारो तरफ बाढ़ के पानी का तेज धारा बह रही है। दवा के लिए अमनौर किसी न किसी को जाना पर रहा है। जो भी जा रहे है पानी की धारा में बह जा रहे है। ग्रामीणों के प्रयास से उन्हें बचाया जा रहा है। अधिकारी से फोन करने पर कोई पहल नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालो में मदन राम, शोभा देवी, किरण देवी, भगमनी देवी, वार्ड सदस्य राजू राम,परमा राम, रघुनाथ राम, दीपक कुमार, श्यामदेव राम, प्रसाद राम, ललन राम, शिवचन राम, दुखन राम, प्रेम राम, शर्मा राम, बिपिन राय, शंकर महतो, हरेंद्र राय, संजय महतो, जितेन्द्र राय, विजय राय,पवन राय, गुप्ता साह, कृष्णा राय, राजेन्द्र राय, विनोद पंडित, रामबाबू साह, मुनिलाल साह, जवाहिर राय, मंटू राय, अनिल पंडित, रंजीत राय, परमा पंडित, सुभाश राय समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।
अमनौर अंचलाधिकारी बोले:-
अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए कई विधालय को शरणार्थी स्थल चयन किया गया है। सभी के लिए रहत किचेन की व्यवस्था की गई है। जिस गांव में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है, सूचना मिलने पर वहां भी सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि