राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सोनपुर के डीआरएम कार्यालय के समीप अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए एक व्यक्ति के साथ पटना लौटने के क्रम में सोनपुर के जेपी सेतु पुल पर 3 बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट किया। इसे लेकर भेल्दी मलाही के कामेश्वर नाथ दिवेदी का पुत्र कुमार कौशल के साथ बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखा कर मारपीट करते हुए नगदी ₹17000 तथा बाइक को लूट लिया। कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सोनपुर अपने रिश्तेदार से मिलने गया था । वहां काफी इंतजार करने के बाद जब रिश्तेदार से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई तो वह पुनः वापस पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित अपने घर पर वापस लौट रहा था कि 3 की संख्या में बदमाश उसे जेपी सेतु पर घेर लिया और मारपीट कर लूट लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग