स्कॉलरशिप परीक्षा में चयनित टॉप विद्यार्थियों को मॉडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ने कहा: संस्था द्वारा ग्रामीण इलाके में नि:शुल्क से गरीबों के प्रतिभा भी आएगी सामने
भेल्दी(सारण)। ग्रामीण इलाके में भी प्रतिभावान छात्रों की कमी नहीं है। कई प्रतिभावान विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण ऊंचे व सही शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन गरीब छात्र-छात्राओं को आगे भी उच्च मिलनी चाहिए, क्योंकि छात्र ही भारत के भविष्य हैं उक्त बातें राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सुनील राय ने सरायबक्स स्थित एनएसएस वाइट एकेडमी आयोजित चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कही। नि:शुल्क शिक्षा के लिए 1 मार्च को स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन हुआ जिसमें से चयनित सैकड़ों विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं की ट्यूशन निशुल्क दी जाएगी। राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, संचालक शम्भू कुमार ,पत्रकार राजेश उपाध्याय और श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने संयुक्त रूप से चयनित विधार्थियो को मॉडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक राजन यादव,सोनू कुमार यादव,अविनाश कुमार,आकाश कुमार ,बीडीसी अनिल यादव उर्फ भुअर राय व अन्य थे। संचालक शम्भू सर ने कहा कि मैं ग्रिरीबी में शिक्षा ग्रहण किया इसलिए नि:शुल्क शिक्षा दूंगा। पत्रकार राजेश उपाध्याय ने कहा कि इससे प्रतिवान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग